यूपी में बिजली उपभोक्ताओं की मौज! सरकार ने दी 4 बड़ी खुशखबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। योगी सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे राज्य के करोड़ों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। नए नियमों के बाद अब बिजली कटने की अचानक होने वाली समस्या और रिचार्ज की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।

1. बैलेंस खत्म होने पर भी 30 दिन की राहत

नए नियम के अनुसार 1 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं को बैलेंस खत्म होने के बाद भी 30 दिनों तक बिजली आपूर्ति मिलती रहेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अचानक अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे समय पर रिचार्ज की व्यवस्था कर सकेंगे।

2. 2 किलोवाट उपभोक्ताओं को ओवरड्राफ्ट

2 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अब ₹200 तक की नेगेटिव बैलेंस सुविधा मिलेगी। यानी जरूरत पड़ने पर वे सीमित राशि तक उधार में बिजली का उपयोग कर सकेंगे।

3. रात और छुट्टियों में बिजली कटौती पर रोक

नई व्यवस्था में शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक बिजली कटौती नहीं की जाएगी। साथ ही रविवार, दूसरे शनिवार और सरकारी छुट्टियों के दिन भी बिजली नहीं काटी जाएगी, ताकि लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित न हो।

4. SMS अलर्ट से मिलेगी पहले से जानकारी

बिजली काटने से पहले उपभोक्ताओं को मोबाइल पर पांच बार SMS अलर्ट भेजा जाएगा। इससे उपभोक्ता समय रहते सतर्क हो सकेंगे और रिचार्ज कर पाएंगे।

बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को लाभ

राज्य में करीब 83 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 67 लाख उपभोक्ताओं को इन नए नियमों से सीधा फायदा मिलेगा। इनमें 1 किलोवाट और 2 किलोवाट वाले उपभोक्ता सबसे अधिक शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment