1. बार-बार पेशाब आने की समस्या: अगर रात में या दिन में सामान्य से ज्यादा बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस हो रही है, तो यह प्रोस्टेट बढ़ने का शुरुआती संकेत हो सकता है।
2. पेशाब करने में दिक्कत: पेशाब शुरू करने में देरी होना या बार-बार रुक-रुक कर पेशाब आना भी प्रोस्टेट की समस्या का संकेत माना जाता है।
3. कमजोर धार का आना: अगर पेशाब की धार पहले की तुलना में कमजोर हो गई है, तो यह प्रोस्टेट के बढ़ने का संकेत हो सकता है।
4. पेशाब पूरी तरह न निकलना: पेशाब करने के बाद भी ऐसा महसूस होना कि ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं हुआ, यह भी एक महत्वपूर्ण लक्षण है।
5. रात में बार-बार नींद टूटना: रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना न सिर्फ नींद को खराब करता है, बल्कि यह प्रोस्टेट की समस्या का संकेत भी हो सकता है।
डॉक्टरों का क्या है कहना?
डॉक्टरों का कहना है कि इन लक्षणों को नजरअंदाज करना सही नहीं है। शुरुआती अवस्था में इलाज और जीवनशैली में बदलाव से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

0 comments:
Post a Comment