कितनी बढ़ेगी राशि?
रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। इसके लागू होने के बाद DA 58% से बढ़कर 60% तक पहुंच सकता है। इस बढ़ोतरी का असर कर्मचारियों की मासिक आय पर साफ दिखाई देगा।
कब मिलेगा फायदा?
सरकार की योजना है कि मई महीने के वेतन, जो जून में जारी होगा, उसमें बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता शामिल कर दिया जाए। यानी कर्मचारियों को जल्द ही बढ़ी हुई सैलरी का लाभ मिलने लगेगा।
एरियर का क्या होगा?
जनवरी से लागू मानी जा रही इस बढ़ोतरी का एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। हालांकि, पहले की तरह यह रकम सीधे हाथ में न देकर जीपीएफ (GPF) खाते में जमा कराई जा सकती है। मई के बाद से हर महीने बढ़ा हुआ DA वेतन के साथ मिलने लगेगा।
मंजूरी की प्रक्रिया जारी
वित्त विभाग इस प्रस्ताव से जुड़ी फाइल तैयार कर चुका है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही इसका औपचारिक आदेश जारी हो जाएगा।
केंद्र के फैसले का असर
आमतौर पर राज्य सरकारें महंगाई भत्ते को लेकर केंद्र सरकार के फैसलों का अनुसरण करती हैं। हाल ही में केंद्र द्वारा DA में बढ़ोतरी के बाद यूपी में भी इसी दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

0 comments:
Post a Comment