विश्व के इन 3 देशों के ट्रैफिक नियम सबसे ज्यादा सख्त हैं, जानिए

नई दिल्ली: भारत सरकार ने एक सितंबर से नया मोटर वाहन अधिनियम 2019 लागू कर दिया है। इसके बाद से तमाम राज्यों के राजनीतिक दलों में हायतौबा मची हुई है। कई राज्यों ने नया मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू ही नहीं किया है तो कुछ ने इसका जुर्माना कम करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिख दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत में लागू हुए इस ट्रैफिक नियम से ज्यादा सख्त नियम दूसरे देशों में लागू हैं। तो आइये इसके बारे में जानते है विस्तार से। 
अमेरिका :
अमेरिका में ट्रैफिक नियम इतने सख्त हैं कि यहां वाहन चालकों को उन साइन बोर्ड्स का भी सख्ती से पालन करना पड़ता है। अगर आप थोड़ा सा भी टैफिक नियम को तोड़ते हैं तो आपका चलान कटना तय हैं। अमेरिका में सीट बेल्ट  नहीं लगाते हैं तो आपको 25 डॉलर (करीब 18000 रुपये) का चलान कटेगा। बिना लाइसेंस - 1000 डॉलर (करबी 72,000 रुपये) .बिना हेलमेट - 300 डॉलर, करीब 22,000 रुपये।  नशे में ड्राइविंग - तीन महीने के लिए लाइसेंस निरस्त व जुर्माना। ड्रइविंग के दौरान फोन का इस्तेमाल - 10 हजार डॉलर (7.23 लाख रुपये) .

सिंगापुर :
अमेरिका की तरह सिंगापुर में भी ट्रैफिक नियम इतने सख्त हैं कि वाहन चालक खुद सभी सिग्नल और रोड मार्किंग का पालन करते हैं। यहां भी ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भारी मात्रा में चलान काटता हैं। कई बार चलान को भरने के लिए लोगों को लोन तक लेना पड़ता हैं। यहां बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने पर 8000 रुपये। बिना लाइसेंस  3 लाख रुपये। नशे में ड्राइविंग  5000 डॉलर (करीब 3.59 लाख रुपये) व 3 माह जेल की सजा होती हैं। 

रूस  :
यहां  यातायात नियमों का पालन करना ही पर्याप्त नहीं है। आपको अपनी गाड़ी भी साफ और सुंदर रखना भी  जरूरी है। गाड़ी गंदी होने पर भी यहां चलान कटता हैं। अगर आप ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो यहां चलान के साथ साथ पुलिस कारवाई भी होती हैं। यहां नशे में गाड़ी चलाने पर 50 हजार रूबस (लगभग 54000 रुपये) का चालान होता है। साथ ही तीन साल तक के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता है। 

0 comments:

Post a Comment