थायराइड को कंट्रोल में रखेंगे के लिए करें ये तीन व्यायाम, होगा फायदा

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो थायराइड की समस्या से ग्रसित हैं। खास कर महिलाओं में ये समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे व्यायाम के बारे में जिस व्यायाम को करके महिलाएं अपने थायराइड को कंट्रोल कर सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
सर्वांगासन :
आपको बता दें की सर्वांगासन करने से थायराइड व हाइपोथेलेमस ग्रंथियों को फिर से सक्रिय व क्रियाशील करने में मदद मिलती है। इससे थायराइड ग्रंथि सही तरीकों से कार्य करने लगता हैं। साथ ही हार्मोंस संतुलित होते है, जिससे थायराइड की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। इस आसन को करने से पाचन तंत्र भी ठीक से काम कर पाता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। इसलिए अगर आप थायराइड को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप सुबह के समय ये व्यायाम जरूर करें। 

मेडिटेशन :
थायराइड को कंट्रोल रखने के लिए आप प्रतिदिन मेडिटेशन करें। क्यों की मेडिटेशन करने से शरीर में पाए जाने वाली सभी ग्लैंड सही तरीकों से कार्य करते हैं। साथ ही साथ शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो सही तरीकों से होता हैं। जिसके कारण थायराइड की समस्या कंट्रोल में रहती हैं। साथ ही इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति बेहतर रहती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ महसूस करता हैं। इसलिए आप सुबह में रोजाना कम से कम 30 मिनट तक मेडिटेशन जरूर करें। 

मत्स्यासन :
आप थायराइड को कंट्रोल करने के लिए सुबह के लिए मत्स्यासन करें। क्यों की यह थायराइड में रामबाण की तरह काम करता है। साथ ही सांस व फेफड़े से जुड़े रोग भी कम होते हैं। इसके अलावा इससे गर्दन, छाती व कंधों में खिंचाव महसूस होता है, जिससे इस हिस्से की मांसपेशियां से तनाव कम होता है। इससे इंसान का शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता हैं। 

0 comments:

Post a Comment