भारत में हनीमून के लिए ये है टॉप सबसे रोमांटिक जगह

डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो शादी के तुरत बाद हनीमून पर जाना पसंद करते हैं। जिससे उनके बीच प्यार और रोमांस की अच्छी शुरूआत हो सकें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के टॉप रोमांटिक जगह के बारे में जहां आप हनीमून के लिए जा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
मनाली :
मनाली बहुत ही हरा-भरा और पहाड़ों से घिरा हुआ इलाका है। यहां की साफ हवा आपकी सारी थकान को दूर कर देगी। साथ ही साथ आपके रिश्तों में प्यार और रोमांस भर देगी। आप शादी के बाद हनीमून के लिए यहां जा सकते हैं। ये भारत के सबसे टॉप रोमांटिक जगह में से एक हैं। 

लद्दाख :
अगर आप और आपका पार्टनर बाइक का प्रेमी हैं तो ये आपके लिए पसंदीदा और रोमांटिक जगह है। लद्दाख मे आप अपने पार्टनर के साथ बाइक राइड का मजा ले सकते हैं। यहां पर आप तरह-तरह की चट्टानों का लुत्फ उठा सकते हैं। अलग-अलग तरह की झीलें और नुब्रा घाटी यहां की शान है। 

औली (उत्तराखंड) :
ये भारत की सबसे ज्यादा ठंडी जगहों में से एक है। आप यहाँ अपने पार्टनर के साथ प्यार और रोमांस का आनंद ले सकते हैं। सूरज की किरणों के साथ यहां की हरियाली किसी का भी मन खुश कर देती हैं। यहां पर आप ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं। 

कश्मीर :
हनीमून के लिए कश्मीर भारत का सबसे रोमांटिक जगह हैं। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है।  कश्मीर के पहाड़, गार्डन और कई तरह की झीलें उसकी खूबसूरती को बढ़ाती हैं। यहां की डल झील सबसे मशहूर है। 

शिमला :
शिमला बहुत ही जाना माना हिल स्टेशन है। ये प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है। अगर आपकी नई नई शादी हुयी हैं तो आप अपने लव पार्टनर के साथ शिमला का आनंद ले सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment