जानें, दिन के किस वक्त संबंध के लिए सबसे ज्यादा उत्तेजित रहती हैं महिलाएं

इस दुनिया में शारीरिक संबंध के बारे में जानने के लिए प्रतिदिन कई तरह के शोध और सर्वे किए जाते हैं  ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सकती हैं। आज  इसी विषय में एक सर्वे के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की महिलाएं दिन के किस वक्त संबंध के लिए सबसे ज्यादा उत्तेजित रहती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
सर्वे - डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार सेक्स टॉय कंपनी के इस सर्वे में 2300 अडल्ट्स ने हिस्सा लिया। इस सर्वे में शामिल करीब 70 फीसदी महिलाओं ने बताया कि उनकी और उनके पार्टनर की सेक्स ड्राइव मैच नहीं करती क्योंकि दोनों अलग टाइम पर उत्तेजित होते हैं।

इस सर्वे में शामिल पुरुषों ने बताया कि वे सुबह 6 से 9 बजे के बीच सेक्स करके अपने दिन की शुरुआत करना चाहते हैं। तो वहीं महिलाओं के मुताबिक उनमें रात 11 से 2 बजे के बीच सेक्स करने की इच्छा जागती है। 

कुल मिलाकर कहें तो पुरुष सबसे ज्यादा उत्तेजित सुबह 7.54 बजे और महिलाएं सबसे ज्यादा रात में 11.21 बजे उत्तेजित रहती हैं। 

इस शोध के बारे में राय देते हुए मेडिकल साइंस के डॉक्टरों का कहना है की ऐसा महिला और पुरुषों की अलग-अलग हॉर्मोन साइकल की वजह से होता है। 

सुबह के वक्त पुरुषों का टेस्टोस्टेरॉन लेवल हाई होता है जबकि महिलाओं का पूरे दिन धीरे-धीरे बढ़ता है। हालांकि महिलाओं का प्रोजेस्टेरोन लेवल उनके मेंस्ट्रुअल साइकल पर भी निर्भर करता है, यह ऑव्यूलेशन के वक्त सबसे ज्यादा होता है।

0 comments:

Post a Comment