मोटापे की वजह से घट रही सेक्स में दिलचस्पी - सर्वे

साइंस की बात करें तो मोटापा इंसान के लिए बहुत खतरनाक होता हैं। ये शरीर में कई तरह की बीमारियों को जन्म देता हैं। जिससे इंसान का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं। हाल ही में किए गए एक सर्वे के अनुसार मोटापा कपल के बीच दूरियों को बढ़ा रहा हैं। क्यों की मोटापा के कारण कपल सेक्स में दिलचस्पी नहीं ले पा रहें हैं। आज इसी सर्वे के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की क्या मोटापे की वजह से घट रही सेक्स में दिलचस्पी।  आइये जानते हैं विस्तार से। 
सर्वे - हाल ही में हुए कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि मोटापा, कई बीमारियों की जड़ है। मोटापे की वजह से न केवल आपका वजन बढ़ता है, बल्कि डायबीटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही साथ इसका असर इंसान के सेक्स लाइफ पर भी देखने को मिलता हैं। इससे कपल के बीच सेक्स की दिलचस्पी कम जाती हैं। 

लगभग 1000 लोगों पर इस संदर्भ में एक सर्वे किया गया। इनमें 18 से 45 साल के बीच के लोग शामिल थे। इस सर्वे में शामिल 32.8 पर्सेंट पुरुष और 23.4 पर्सेंट महिलाओं ने स्वीकार किया कि मोटापे की वजह से उनकी सेक्शुअल ड्राइव में कमी आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि 56 पर्सेंट पुरुषों और 44.4 पर्सेंट महिलाओं ने इसकी वजह मोटापे को माना है।

इतना ही नहीं इस सर्वे के अनुसार पुरुषों ने इसकी वजह स्ट्रेस को बताया। 50 पर्सेंट पुरुषों का कहना था कि प्रफेशनल और पर्सनल काम के प्रेशर की वजह से उनमें सेक्स की कमी आई है, जबकि 34 पर्सेंट महिलाओं का भी यही तर्क था। 8.6 पर्सेंट पुरुष और 10.6 पर्सेंट महिलाओं ने स्वीकार किया कि रूटीन जिंदगी में वे इतना थक जाते हैं कि उनके अंदर सेक्स की कमी आ रही है। 

सर्वे में शामिल 19.2 पर्सेंट महिलाओं ने माना कि बच्चों और परिवार की वजह से भी उनके जीवन में सेक्स की कमी आई है, लेकिन इस तथ्य के प्रति पुरुषों की सोच महिलाओं से अलग दिखी। केवल 3.4 पर्सेंट ने ही इसे वजह माना। 

0 comments:

Post a Comment