मैट्रिक पास हैं तो सचिवालय में करें नौकरी, सैलरी 60 हजार से ज्यादा

सरकारी नौकरी: अगर आप मैट्रिक पास हैं और सचिवालय में नौकरी करना चाहते तो यह खबर आपके लिए हैं। बिहार विधान परिषद सचिवालय इन उम्मीदवारों को यह मौका दे रहा है। विधान परिषद सचिवालय में विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आप इन पदों पर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
 इन पदों पर आवेदन करने की शुरुआती तिथि : 20 सितंबर 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 अक्तूबर 2019

योग्यता :
बिहार विधान परिषद सचिवालय में निकले पदों पर भर्ती पाने के लिए अभ्यर्थियों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा / मैट्रिक पास होना जरूरी है। 

पदों के नाम        पदों की संख्या
ऑफिस अटेंडेंट       96
पत्र वितरक            07
कार्यालय प्रहरी       04
दरबान                 07
फरास                  09
सफाईकर्मी           07
माली                  06
कुल पद              136

आवेदन शुल्क :
बिहार के एससी / एसटी / महिलाओं / दिव्यांगों के लिए - 50 रुपये
सामान्य / ओबीसी / अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए - 200 रुपये 

वेतनमान :
चयनित उम्मीदवारों को सातवें पे-स्केल के आधार पर सैलरी दी जाएगी।

अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट http://www.biharvidhanparishad.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। 

नौकरी का स्थान - बिहार  

0 comments:

Post a Comment