हरा मटर खाने से दूर होती हैं ये 5 बीमारियां, जानिए

हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस के अनुसार हरा मटर इंसान के हेल्थ के लिए लाभकारी होता हैं। क्यों की हरा मटर में मैंगनीज ,फास्फोरस ,पोटेशियम ,आयरन , मैग्नीशियम , कॉपर , जिंक और फाइबर  के साथ साथ विटामिन K , विटामिन A , विटामिन C , तथा फोलेट प्रचुर मात्रा में होते हैं। जिससे इंसान की सेहत अच्छी रहती हैं और शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां हरा मटर के सेवन करने से दूर होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
ह्रदय रोग :
हरा मटर में विटामिन C के साथ साथ कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। इस तरह हृदय रोग से बचाव होता है तथा हृदय को सुचारु रूप से काम करने में मदद मिलती है। इससे इंसान को हार्ट अटैक का खतरा भी कम जाता हैं। 

डायबिटीज :
हरा मटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिससे रक्त में शुगर की मात्रा तेजी से नहीं बढ़ती है। प्रोटीन और फाइबर के कारण भी इससे शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता हैं। इसलिए डॉक्टर 2 टाइप डायबिटीज के मरीजों को मटर खाने की सलाह देते हैं। 

कैंसर :
हरे मटर में एक विशेष प्रकार का तत्व सैपोनिन पाया जाता है जो कैंसर रोधी प्रकृति का होता है। यह कैंसर की गांठ को शरीर में बढ़ने से रोक देता है। इतना ही नहीं हरा मटर में विटामिन K की प्रचुर मात्रा प्रोस्टेट कैंसर की संभावना कम करने में लाभदायक सिद्ध होती है।

हिमोफिलिया :
अगर किसी व्यक्ति को चोट लगने पर उसके शरीर का खून बंध नहीं होता हैं तो ये हिमोफिलिया बीमारी के संकेत होते हैं। इस बीमारी से छुटकारा पाने के  हरा मटर का सेवन करें। क्यों की हरा मटर में विटामिन K की  मात्रा सबसे अधिक होती हैं जिससे हिमोफिलिया की बीमारी दूर हो जाती हैं। 

अर्थराइटिस :
हरा मटर में पाए जाने वाले तत्व जैसे फास्फोरस , कैल्शियम तथा विटामिन K आदि हड्डियों की मजबूती में योगदान देते हैं। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं तथा इंसान को अर्थराइटिस की बीमारी से छुटकारा मिल जाता हैं। इससे जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं होती हैं।

0 comments:

Post a Comment