ये हैं दुनिया की 5 सबसे तेज रफ्तार वाली बाइक, जानिए इनकी स्‍पीड

डेस्क: आज के वर्तमान समय में युवाओं का क्रेज बाइक की और ज्यादा हो रहा हैं। लोग कई तरह के बाइक खरीना पसंद कर रहें हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस बाइक के बारे में जिस बाइक की रफ़्तार दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इसकी स्पीड को देख कर बाइक चलने बाले लोग हैरान हो जाते हैं। तो आइये जानते हैं दुनिया की 5 सबसे तेज रफ्तार वाली बाइक के बारे में। 
1 .डॉज टॉमहॉक :
आपको बता दें की इस बाइम में 10 सिलिंडर, 90 डिग्री वी-टाइप इंजन लगा है। स्‍पीड के मामले में यह बाइक नंबर वन स्‍थान पर है। इस बाइक की अधिकतम स्‍पीड: 350 मील प्रतिघंटा (560 किमी प्रतिघंटा) हैं। 

2 .सुजुकी हायाबुसा :
यह बाइक दुनिया का दूसरा सबसे तेज रफ़्तार वाला बाइक हैं। इस बाइक में 1340सीसी का 4 स्ट्रोक, फोर सिलेँडर, लिक्विड-कूल्ड, डीओएचसी, 16 वॉल्‍व इंजन काम करता है। इस बाइक की अधिकतम स्‍पीड : 248 मील प्रतिघंटा (397 किमी प्रतिघंटा) हैं। 

3 .एमटीटी टरबाइन सुपरबाइक वाई2के :
यह बाइक दुनिया की तीसरी सबसे तेज रफ़्तार वाली बाइक हैं। इस सुपर बाइक में रॉल्‍स रॉयस 250-सी20 टर्बो शाफ्ट इंजन लगा है जो 320 हॉर्सपावर की शक्ति देता है। इसकी अधिकतम स्‍पीड : 227 मील प्रतिघंटा (365 किमी प्रतिघंटा) हैं। 

4 .होंडा सीबीआर1100 एक्‍सएक्‍स ब्‍लैकबर्ड :
यह दुनिया का चौथा सबसे तेज रफ़्तार वाला बाइक हैं। इस बाइक में 1137सीसी का फोर सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 6 स्पीड गियर बाक्स के साथ काम करता है।  इस बाइक की अधिकतम स्‍पीड : 190 मील प्रतिघंटा (310 किमी प्रतिघंटा) हैं। 

5 .यामाहा वायजेडएफ आर1 :
इस बाइक की अधिकतम स्‍पीड : 186 मील प्रतिघंटा (297 किमी प्रतिघंटा) हैं। आपको बता दें की इस बाइक में 4-सिलिंडर, 20 वाल्वस, डीओएससी, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है। जो इसकी रफ़्तार को बढ़ाने का काम करता हैं। 

0 comments:

Post a Comment