हीमोग्लोबिन की कमी शरीर के इन तीन अंगों को पहुंचाता है नुकसान

डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग इस कमी को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर के कुछ ऐसे अंग के बारे में जिस अंग को हीमोग्लोबिन की कमी होने से नुकसान होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .ब्रेन को, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से सबसे ज्यादा नुकसान ब्रेन को होता हैं। इससे ब्रेन का न्यूरो सिस्टम कमजोर हो जाता हैं। जिसके कारण इंसान के दिमाग में तनाव और डिप्रेशन की समस्या बनी रहती हैं। साथ ही साथ इंसान को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। इसलिए शरीर में हीमीग्लोबिन की कमी होने पर उसे नजरअंदाज ना करें और इससे छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस समस्या से बचा जा सकें। 

2 .ह्रदय को, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से ह्रदय को नुकसान पहुंचता हैं। इससे ह्रदय पर दबाव पड़ता हैं। जिसके कारण ह्रदय की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं। इससे इंसान को सांस लेने में परेशानी हो सकती हैं। इससे इंसान के शरीर में थकान की भी समस्या बनी रहती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इस बात का ख्याल रखना चाहिए और हीमोग्लोबिन की कमी होने पर उसे आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। 

3 .आंखों को, हीमोग्लोबिन की कमी होने से आंखों का रेटिना ठीक तरीकों से काम नहीं करता हैं। जिसके कारण आंखों को नुकसान पहुंच सकता हैं। इससे आंखों में कई तरह की परेशानियां जन्म ले सकती हैं। साथ ही साथ इंसान को धुंधला दिखाई देने लगता हैं। इसलिए अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हैं तो आप डॉक्टर की सलाह लें। साथ ही साथ मॉर्निंग वॉक करें और अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें। 

0 comments:

Post a Comment