आपने दुनिया के खतरनाक कमांडो के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की किस देश के पास दुनिया का सबसे खतरनाक कमांडो हैं। तो आइये आज जानते हैं दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली कमांडो के बारे में।
1 .Special Air Service(ब्रिटिश):
ब्रिटेन की स्पेशल फोर्स SAS दुनिया के सबसे खतरनाक कमांडो फोर्सेज जो अपने देश में आतंकवाद को खत्म करने में मुख्य भूमिका को निभाते हैं। यह दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे अच्छी अभिजात वर्ग समूह है। इस स्पेशल एयर सर्विस का गठन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1941 में किया गया था।
2. अमेरिकी नौसेना सील (US Navy SEALS):
अमेरिका की सबसे घातक और खतरनाक कमांडो फोर्स नेवी सील को माना जाता है। ये दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक कमांडो हैं। इनकी ट्रेनिंग को भी दुनिया में सबसे खतरनाक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि 100 में से 95 सैनिक तो नेवी सील में शामिल होने से पहले ही रिजेक्ट कर दिए जाते हैं।
3. डेल्टा फोर्स, यूएसए
यह कमांडो मुख्य रूप से डेल्टा के नाम से विश्व प्रसिद्ध है। इस कमांडो फोर्स को दुनिया की तीसरा सबसे खतरनाक और तेज कार्यवाई के लिए जाना जाता है। आपको बता दे की यह कमांडो अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो से अलग हैं।
4. रूसी स्पट्सनाज:
ये कमांडों इतने खतरनाक हैं कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी रूस को उबारने की काबिलियत रखते हैं। इस कमांडो को दुनिया का अत्यधिक प्रशिक्षित कमांडो माना जाता हैं।
5. मार्कोस (भारत):
मार्कोस कमांडो दुनिया के शक्तिशाली कमांडो में से एक हैं। यह कमांडो भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो समूह हैं जिन्हें बहादुरी और सफल ऑपरेशन के लिए दुनिया भर में सराहना मिलती है। यह कमांडो 26 /11 के मुंबई हमले में आतंकवादियों से निपटने में इनकी खास भूमिका थी।
0 comments:
Post a Comment