अगर आपके पेट में कब्ज और गैस की समस्या रहती हैं तो आप खाने के साथ पुदीना की चटनी लें। ये आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इससे आपकी पेट साफ़ रहेगी और पेट में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही साथ आपके शरीर का डाइजेशन क्रिया भी अच्छा रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
पुदीना की चटनी:
आपके बता दें की पुदीना में विटामिन सी के साथ साथ एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इससे शरीर का पाचन तंत्र सही तरीकों से काम करता हैं और पेट में कब्ज और गैस की समस्या नहीं होती हैं। इससे इंसान के पेट की गंदगी भी साफ़ हो जाती हैं। इतना ही नहीं ये त्वचा संबंधी समस्या के लिए भी पुदीने की चटनी फायदेमंद होगी। आपको अगर आंतों की समस्या, प्रसव के समय, बुखार और दस्त में भी यह फायदेमंद है। इसके साथ ही सेहत से जुड़े कई अन्य फायदे भी देगी। इसलिए आप प्रतिदिन खाने के साथ पुदीना की चटनी का सेवन जरूर करें।
चटनी बनाने की सामग्री:
1 कप पुदीने की पत्तियां लें, हरी मिर्च स्वादनुसार, दही 3-4 बड़े चम्मच, जीरा आधा चम्मच, काला नमक एवं नमक स्वादानुसार।
चटनी बनाने की विधि:
सबसे पहले आप पुदीने की पत्तियों को साफ करके धो लें। इसके बाद सभी सामग्री और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर मिक्सर में बारीक से पीस लें। आप चाहें तो इस चटनी में दही के स्थान पर कच्चे आम या कैरी का प्रयोग भी कर सकते हैं। इस चटनी को आप खाने के साथ सेवन करें। इससे खाना भी अच्छा लगेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी।
0 comments:
Post a Comment