सेक्स से होने वाली यह बीमारी ले लेती है जान, रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो बिता जानकारी के कई बार सेक्स करना भी खतरनाक होता हैं। इसलिए सेक्स करने से पहले लोगों को इसके बारे में सही जानकारी ले लेनी चाहिए ताकि उसे भविष्य में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना ना पड़ें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे सेक्स से  होने वाली उस बीमारी के बारे में जो बीमारी कभी कभी इंसान की जान ले लेती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
नाइसेरिया मेनिन्जाइटिस :
आपको बता दें की नाइसेरिया मेनिन्जाइटिस को मेनिन्गोकस के नाम से भी जानते हैं। यह इंसान के शरीर में नाइसेरिया मेनिन्जाइटिस नामक बैक्टरिया से फैलता हैं। ये बैक्टीरिया दिमाग़ और रीढ़ की हड्डियों को संक्रमित कर सकता है साथ ही साथ ये बैक्टीरिया यूरोजेनिटल संक्रमण के लिए भी जाना जाता है। इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति दोनों ख़राब हो जाती हैं और इंसान पूरी तरह से कमजोर हो जाता हैं। 

एक अध्ययन के मुताबिक ये संक्रमण एक शख्स से उनके पार्टनर में ओरल सेक्स और अन्य तरह के संपर्क से पहुंच सकता है। ये संक्रमण इंसान के लिए सबसे खतरनाक माना जाता हैं इससे कभी कभी इंसान की जान भी चली जाती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इस बीमारी के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग खुद का ख्याल रख सके। 

हालांकि इस बैक्टीरिया के लिए दो वैक्सीन उपलब्ध हैं जिनकी मदद से इस बैक्टीरिया के प्रभाव को कम किया जा सकता है। यदि सही समय पर इस बीमारी के बारे में पता लग जाएँ। 

नाइसेरिया मेनिन्जाइटिस बीमारी के संकेत :
सेक्स करने के बाद पीठ और रीढ़ की हड्डियों में तेज दर्द होना, उल्टी होना, शरीर में थकान महसूस होना, सोचने समझने की शक्ति में कमी आना, सेक्स के बाद सिर दर्द करना, वजन में अचानक से कमी होना। ये सारे संकेत नाइसेरिया मेनिन्जाइटिस नामक बीमारी के होते हैं। अगर किसी महिला या पुरुष में ऐसा संकेत दीखता हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि इस बीमारी से छुटकारा मिल सकें।

0 comments:

Post a Comment