खबर के अनुसार सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से सीतामढ़ी जंक्शन पर उतरे 672 में 16 रेल यात्री कोविड जांच में पॉजिटिव पाये गये हैं। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से बिहार में खलबली मच गई हैं।
बता दें की सीतामढ़ी जंक्शन पर मिले कोरोना पॉजिटिव यात्रियों में कुछ यात्री पूर्वी चंपारण व मुजफ्फरपुर जिले के भी बताये जा रहे। इन सभी कोरोना पॉजिटिव यात्रियों को दवा दी गई हैं। साथ ही साथ इन्हे आइसोलेट कर दिया गया है। तभी ज्यादा लोगों में ना फ़ैल सके।
मिली जानकारी के अनुसार रेल यात्रियों में जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उसमे से कुछ के सर्दी-खांसी के साथ हाइ फीवर की शिकायत थी। इसमें से कुछ यात्री महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के अलग-अलग स्टेशनों से ट्रेन में सवार हुए थे। बिहार में रहने वाले लोग अभी सावधान रहें तथा घर से निकलने के दौरान मास्क लगाकर निकले।

0 comments:
Post a Comment