बेगूसराय, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में खुलेंगे आयुर्वेद कालेज

न्यूज डेस्क: बिहार में आयुर्वेद की पढ़ाई करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के बेगूसराय, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में आयुर्वेद कालेज खोलने की तैयारी चल रही हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के बेगूसराय, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में 3 से 4 साल में नए आयुर्वेदिक कॉलेज बनेंगे। इसको लेकर बहुत जल्द बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्वीकृति ली जाएगी। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी। इसके बाद आयुर्वेद कॉलेज का निर्माण शुरू किया जायेगा।

बता दें की स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव अरविंदर सिंह ने पटना स्थित राजकीय आयुर्वेद कालेज में 96वें स्‍थापना दिवस समारोह के दौरान ये बात कहीं हैं। इन कॉलेजों के निर्माण को लेकर विभाग स्तर पर तैयारी चल रही हैं। इस कॉलेज के निर्माण होने से बिहार के लोगों को काफी फायदा होगा।

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री की सहमति के बाद अब मुख्यमंत्री से बेगूसराय, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में आयुर्वेद कालेज खोलने की स्वीकृति ली जाएगी। इसके बाद जमीन की तलाश शुरू होगी और यहां आयुर्वेद कॉलेज का निर्माण किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment