बिहार में 55 फीसदी शिक्षकों के वेतन में कटौती

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के कारण बिहार के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की हालात ख़राब हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरपुर में प्राइवेट स्कूलों के 55 फीसदी शिक्षकों के वेतन में कटौती की गई है। वहीं कई शिक्षकों के पास रोजगार के कोई साधन नहीं हैं।

स्कूली शिक्षा पर काम करने वाले सगंठन सीएसएसफ की रिपोर्ट के मुताबिक 65 फीसदी स्कूलों ने शिक्षकों का वेतन कोरोना काल में रोक दिया। जिसके कारण उनके उनके दैनिक जीवन में कई तरह की आर्थिक परेशानी उत्पन हो गया।

बिहार के पटना, गया भागलपुर सहित अगल-अलग शहरों के गली-मोहल्लों में चल रहे हजारों प्ले स्कूलों पर ताला लटक गया। जबकि बहुत से छोटे-बड़े स्कूल बंद हो गए हैं। इससे शिक्षकों की परेशानियां बढ़ गई है तथा इन्हे कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।

बता दें की बिहार के छोटे-बड़े कई ऐसे स्कूल हैं जो कोरोना काल में ऑनलाइन चल रहे थे लेकिन उन स्कूलों से भी 30-50 फीसदी तक शिक्षक हटाए गए हैं। जिससे उनके जीवन में आर्थिक दिक्कत आ रही हैं। इसतरह से कोरोना की मार शिक्षकों पर भी दिखाई दे रही हैं।

0 comments:

Post a Comment