खबर के अनुसार उत्तर व दक्षिण बिहार के दोनों बिजली कंपनी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का अभियान आरंभ करेगा। बहुत जल्द उन जिलों की सूचि जारी की जाएगी। जिन जिलों में बिजली कंपनी स्मार्ट मीटर लगाएगी। इसकी तैयारी चल रही हैं।
बता दें की बिजली कंपनी ने यह योजना बनायी है कि पहले उन शहरों में तैनात बिजली कंपनी के जूनियर व सहायक अभियंताओं के घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। साथ ही साथ बिहार के कई जिलों के मुख्यालयों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने से बिजली उपभोक्ताओं के साथ साथ बिजली कंपनियों को भी फायदा होगा। उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर छूट मिलेगी। जबकि बिजली कंपनियों को तुरंत बिजली का शुल्क भी मिल जायेगा। इसलिए कंपनियां इसपर जोर दे रही हैं।

0 comments:
Post a Comment