आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार बिहार पंचायत चुनाव में इस साल हर बूथ पर चार इवीएम मशीन के साथ साथ दो मतपेटिकाएं भी रहेगी। वहीं मतदान केंद्रों पर चार की जगह छह पदाधिकारी को तैनात किया जायेगा। इसको लेकर आयोग तैयारी में जुटा हुआ हैं।
आपको बता दें की बिहार पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य, ग्राम पंचायत राज के मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य सहित वार्ड सदस्य पद का चुनाव इवीएम मशीन के द्वारा होगा। जबकि पंच और सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग की मानें तो इस साल बिहार पंचायत चुनाव में एक मतदान दल में एक पीठासीन पदाधिकारी सहित पांच मतदान पदाधिकारी होंगे। साथ ही साथ प्रत्येक बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किया जायेगा। इसको लेकर आदेश जारी किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment