मार्च में पटना से राजगीर तक पहुंच जायेगा गंगा का पानी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है की अगले साल मार्च महीने तक गंगा का पानी पाइपलाइन के द्वारा पटना से राजगीर तक पहुंच जायेगा।

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हेलीकाप्टर से उस एलायनमेंट का जायजा लिया, जिसके तहत गंगाजल को राजगीर पहुंचाया जा रहा है। बहुत जल्द राजगीर के लोगों को गंगा का पानी मिलेगा और उन्हें जल की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

इतना ही नहीं पटना से राजगीर तक गंगा का जल पहुंचने के बाद इस परियोजना को नवादा होते हुए गया तक लाया जायेगा। वहां इसे स्टोर कर इसे पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे राजगीर, नवादा और गया के लोगों को काफी फायदा होगा।

बता दें की राजगीर तक गंगा जल पहुंचाए जाने का 70 फीसद काम लगभग पूरा हो गया है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियर दिन रात इसके काम में लगे हुए हैं। सरकार के द्वारा इसकी राशि भी जारी कर दी गई हैं। बहुत जल्द ये काम पूरा किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment