बिहार से ओडिशा के बीच बस से सफर की तैयारी में परिवहन विभाग जुट चुका है। बहुत जल्द बसों का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा। परिवहन विभाग ने बिहार और ओडिशा के बीच 11 रूट तय कर दिये हैं। बसों को परमिट देने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी हैं।
पटना, गया, रांची, टाटा होते उड़ीसा के लिए चलेगी बसें।
पटना से राउरकेला के लिए वाया बीरमित्रापुर,
गया से सुंदरगढ़ के लिए वाया रांची, टाटा, कुरदा,
पटना से रायरंगपुर के लिए वाया हजारीबाग, रांची
पटना से बालासोर के लिए वाया रांची, जामसोला,
पटना से भुवनेश्वर के लिए वाया रांची, हजारीबाग,
बिहारशरीफ से बारीपदा के लिए वाया रांची, टिनिंग,
राजगीर से राजगंगपुर के लिए वाया डोभी, सिमडेगा,
दरभंगा से रायरंगपुर के लिए वाया नवादा, रांची, टाटा,
सासाराम से राउरकेला के लिए वाया डाल्टेनगंज, गुमला,
भागलपुर से राउरकेला के लिए वाया दुमका, जामतारपुर,

0 comments:
Post a Comment