बिहार में जमीन के फर्जी केवाला को रद्द कैसे करें

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोग ऐसे हैं जो किसी दूसरे की जमीन को फर्जी तरीकों से कब्ज़ा करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए वो फर्जी तरीकों से जमीन का केवाला और कागजात भी तैयार कर लेते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की बिहार में जमीन का फर्जी केवाला कैसे रद्द करें।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के पटना, गया, भागलपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, नवादा, नालंदा सहित किसी भी शहर में जमीन का फर्जी कागजात तैयार करने के संबंध में जिला कलेक्टर को आवेदन देकर उसका एक रिसीविंग आप अपना सीओ कार्यालय में जमा करेंगे।

ऐसा करने से जमीन की दाखिल-खारिज रूक जाएगी। साथ ही साथ इसका एक प्रति रजिस्ट्री कार्यालय में भी जमा करें।  आप इससे पहले अपना प्रॉपर्टी का कागजात को अपडेट करें। ऑनलाइन के द्वारा केवाला निकाले और जमीन का लगान जमा कर रशीद निकाले।

इसके बाद आप उस व्यक्ति पर फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी का मुकदमा कर सकते हैं। साथ ही साथ आप रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर फर्जी रजिस्ट्री को कैंसिल करवा सकते हैं। इससे आपका जमीन बच जायेगा और उसपर कोई कब्ज़ा नहीं कर पायेगा। 

0 comments:

Post a Comment