पटना, नालंदा, जहानाबाद और शेखपुरा में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, नालंदा, जहानाबाद और शेखपुरा में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। जिन जिलों में तेज हवा के साथ सोमवार को मेघ गर्जन के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं तथा लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया हैं।

खबर के अनुसार बढ़े हुए तापमान और वातावरण में मौजूद नमी के संयोग से सोमवार को बादल बन सकते हैं। कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की सम्भावना हैं तो वहीं कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 27-28 जुलाई से बिहार में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। पटना सहित मध्य बिहार में तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान में गिरावट आ सकती हैं। साथ ही साथ लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल सकता हैं।

बता दें की बिहार के पटना, नालंदा, जहानाबाद और शेखपुरा के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती हैं तो वहीं कुछ स्थानों पर बादल गरज सकते हैं। बिजली चमक सकती हैं। लोगों को बारिश के दौरान घर में रहने की सलाह दी गए हैं।

0 comments:

Post a Comment