दरभंगा के बाद गोपालगंज के सबेया हवाई अड्डे से उड़ेगी फ्लाइट

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दरभंगा के बाद अब गोपालगंज के सबेया हवाई अड्डे से फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द यहां के लोग भी विमान सेवा का आनंद उठा सकेंगे। 

खबर के अनुसार गोपालगंज के सबेया हवाई अड्डे को चालु करने के लिए केंद्र ने स्वीकृति दे दी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोपालगंज के सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सुमन की पहल पर केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री हरदीप एस पुरी ने इसकी स्वीकृति दी हैं।

बता दें की बहुत जल्द गोपालगंज के सबेया हवाई अड्डे से विमान सेवा बहाल की जाएगी। सबसे पहले हवाई अड्डा को उड़ान  योजना के प्रावधानों के अनुसार विकसित करने के लिए आगे की कार्रवाई की जायेगी। एयरपोर्ट को बेहतर बनाया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज के सबेया हवाई अड्डे को अंग्रेजों ने 1868 में 517 एकड़ जमीन पर बनाया था। अब एक बार फिर इस एयरपोर्ट को शुरू करने की तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment