खबर के अनुसार महापौर सीता साहू और नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई स्थाई समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया हैं। बहुत जल्द पटना में इस फैसले को लागू कर दिया जायेगा और पटना में रहने वाले किरायदारों से कचरा शुल्क लिया जायेगा।
आपको बता दें की पटना नगर निगम क्षेत्र में पांच लाख से अधिक किरायेदार रहते हैं। इन सभी किरायदारों से 30 रुपये घरेलू कचरा शुल्क वसूला जाएगा। इससे पटना नगर निगम को प्रतिमाह करीब पंद्रह लाख रूपये की इनकम होगी।
वहीं इससे पिछले तीन माह में पटना नगर निगम ने लोगों से नौ लाख रुपये कचरा शुल्क के रूप में वसूला है। किरायदारों पर कचरा शुल्क लगाने से नियम को और भी ज्यादा फायदा होगा। वहीं किरायदारों को प्रतिमाह 30 रुपया देना होगा।

0 comments:
Post a Comment