खबर के अनुसार राज्य के सभी स्कूल और कॉलेजों द्वारा कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के लिए दो से आठ नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड किया जायेगा। छात्र अपने स्कूल या कॉलेज में जा कर फॉर्म ले सकते हैं और फिर इसे भरकर 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क :
नियमित कोटि के छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन शुल्क: 485 रुपये।
स्वतंत्र कोटि के छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन शुल्क : 885 रुपये।
अन्य बोर्ड से दसवीं उत्तीर्ण स्वतंत्र कोटि के छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन शुल्क: 1085 रुपये।
अन्य बोर्ड से दसवीं उत्तीर्ण नियमित कोटि के छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन शुल्क: 685 रुपये।
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 18 नवंबर 2021
आवेदन डाउनलोड करनेकी वेबसाइट : inter23.biharboardonline.com
0 comments:
Post a Comment