बिहार के लोग ट्रेन से करें वैष्णो देवी, मथुरा, वृंदावन और रामलला के दर्शन, जानें किराया

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोग अगर वैष्णो देवी, मथुरा, वृंदावन और रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। खबर के अनुसार IRCTC आस्था ट्रेन के द्वारा लोगों को इन जगहों पर दर्शन कराएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

आपको बता दें की यह ट्रेन बिहार के रक्सौल से खुलेगी और बैरगनिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए माता वैष्णो देवी का दर्शन कराएगी।

इसके बाद आप इस ट्रेन से स्वर्ण मंदिर, हरिद्वार हर की पौड़ी, ऋषिकेश, मथुरा, वृन्दावन में और अयोध्या में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। आपको बता दें की यह ट्रेन 25 नवंबर को बिहार से खुलेगी और काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराते हुए 6 दिसंबर को वापस आ जाएगी। 

कितना होगा किराया : आपको बता दें इस ट्रेन का कुल किराया 11340 रुपए होगा। इस ट्रेन में शाकाहारी भोजन, घूमने के लिए बस, रहने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था तथा कोरोना से बचाव के लिए सभी को मास्क और सैनेटाइजर भी दिया जायेगा।

ऐसे करें टिकट बुक : अगर आप इस ट्रेन का टिकट बुक करना चाहते हैं तो आप www.irctctourism.com वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment