भागलपुर सहित कई जिलों में बदला मौसम, ठंड और कोहरे ने दी दस्तक

न्यूज डेस्क: बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भागलपुर सहित राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने लगा हैं। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से भागलपुर में सर्दी शुरू हो गई हैं। सुबह के समय कोहरे का भी दस्ताक होने लगा हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो छठ पर भागलपुर में अच्छी ठंड पड़ेगी। छठ घाट पर लोगों को ठंड का भी सामना करना पड़ सकता हैं। क्यों की पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी से भागलपुर और उसके आस-पास के इलाकों में तापमान लगातार गिर रही हैं। 

आपको बता दें की मौसम का ये हाल पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, सहरसा, सुपौल, अररिया, खगडिय़ा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में भी बना हुआ हैं। इन जिलों में भी ठंड ने दस्तक दे दी हैं। 

अगर आप बिहार के इन जिलों में रहते हैं तो आप जल्द से जल्द ठंड की तैयारी कर लेंऔर खुद के लिए गर्म कपड़े की व्यवस्था कर लें। क्यों की बहुत जल्द आपको भारी ठंड का सामना करना पड़ सकता हैं। राज्य के सभी जिलों का तापमान लगातार गिर रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment