दिल्ली-NCR में सिर्फ 9 लाख रुपये में खरीदें अपना घर

न्यूज डेस्क: दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने का सपना रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक  दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में आप सिर्फ 9 लाख रुपये में अपना घर खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं।

खबर के अनुसार पावली पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 120 व 200 वर्ग मीटर के 113 निर्मित सिंगल स्टोरी और 1467 फ्लैटों की योजना लांच कर दी है। इसमें आपको 9 लाख रुपये से लेकर 80 लाख रुपये तक के फ्लैट मिल जाएंगे। आप चाहें तो फ्लैट की बुकिंग कर सकते हैं। 

आपको बता दें की आगामी 10 नवंबर से ऑनलाइन के द्वारा आप फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं।  आवेदक को कुल कीमत का 10 फीसदी देकर आवेदन करना होगा। सफल आवेदकों को 20 फीसदी रकम आवंटन होने के 60 दिन के अंदर जमा करना होगा।

ऐसे करें आवेदन : ऑफर आप ग्रेटर नोएडा में खुद का घर खरीदना चाहते हैं तो आप  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर जा कर आवेदन दे सकते हैं। आप इस वेबसाइट पर फ्लैट से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सभी फ्लैट-घर पहले से बने हुए हैं। आप फ्लैट का पैसा जमा करें और सीधा गृहप्रवेश करें। आपको बता दें की फ्लैट का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर  किया जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment