आपको बता दें की कोरोना महामारी के बाद इस रूट पर बस का परिचालन बंद कर दिया गया था। लेकिन 22 माह बाद अब इसका परिचालन शुरू किया जा रहा हैं। इससे बिहार और नेपाल के यात्रीगण आसानी से आ-जा सकेंगे और उनकी परेशानी दूर हो जाएगी।
खबर के अनुसार नेपाल सरकार की ओर से काठमांडू से पटना के लिए बस सेवा की शुरुआत मंगलवार से ही कर दी गई है। जबकि पटना व बोधगया से काठमांडू व जनकपुर के लिए चलने वाली बसों का परिचालन बुधवार या गुरुवार से शुरू हो जाएगी।
पटना, बोधगया से नेपाल के लिए बस सेवा शुरू, जानें किराया?
पटना से काठमांडू का बस किराया 1015 रुपये।
पटना से जनकपुर का बस किराया 250 रुपये।
बोधगया से काठमांडू का बस किराया 1250 रुपये।
मिली जानकारी के अनुसार पटना और बोधगया से वाया पटना काठमांडू के लिए प्रतिदिन दो बसें तथा पटना से जनकपुर के लिए प्रतिदिन एक बस चलेगी। यात्रीगण टिकट बुक कर सकते हैं। क्यों की टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई हैं।
0 comments:
Post a Comment