खबर के अनुसार राज्य के कॉलेजों में अब कुल 18,899 सीटें हो गई हैं। ये उच्चतर शिक्षा हासिल करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने ने कहा है की यह फैसला उच्चतर शिक्षा के विकास और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया हैं।
पटना, दरभंगा, भागलपुर, छपरा के कॉलेजों में बढ़ीं सीटें, जानें कहां कितनी सीट?
पटना कॉलेज में 180 सीट बढ़ गई हैं।
पटना साइंस कॉलेज में 60 सीट बढ़ गई हैं।
पटना वीमेंस कॉलेज में 260 सीट बढ़ाई गई हैं।
कला एवं शिल्प महाविद्यालय पटना में 15 सीट बढ़ी हैं।
जयप्रकाश यूनिवर्सिटी, छपरा के 19 कॉलेजों में 4736 सीटों की वृद्धि की गई है।
तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के 11 कॉलेजों में 3448 सीटों की वृद्धि की गई हैं।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कॉलेजों में 10200 सीटें बढ़ाई गई हैं।
0 comments:
Post a Comment