खबर के अनुसार कुशेश्वरस्थान सीट पर जदयू के अमन भूषण हजारी ने करीब 12 हजार 695 मतों के अंतर से राजद उम्मीदवार गणेश भारती को हरा दिया हैं। इस जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां के जनता को बधाई दी हैं।
वहीं तारापुर में जदयू उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने राजद के अरुण कुमार साह को 3852 वोटों से हराया। तारापुर में JUD और RJD के बिच काटें की टक्कर देखने को मिली। लेकिन आखिर में JDU ने यहां भी शानदार जीत हासिल की।
इस जीत पर नीतीश कुमार ने ट्वीट करके कहा की "बिहार विधानसभा उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान एवं तारापुर से जदयू और एन०डी०ए० के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए क्षेत्र की जनता को बधाई। लोकतंत्र में जनता मालिक है और जनता ने अपना फैसला सुना दिया है"
0 comments:
Post a Comment