खबर के अनुसार प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से आप 50 हजार से 10 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं और अपने बिजनेस को बढ़ा सकता हैं। बता दें की मेरठ जनपद में वर्ष 2021-22 की जून तिमाही के दौरान 471.50 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया गया है।
देशभर के लोग प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का लाभ लेकर बिजनेस शुरू कर रहे हैं तथा बिजनेस का विस्तार भी कर रही हैं। इस योजना के अंतर्गत तीन श्रेणियों में 10 लाख रुपए तक का गारंटी मुक्त लोन प्रदान किया जाता है। जिसमे शिशु मुद्रा लोन, किशोर मुद्रा लोन एवं तरुण मुद्रा लोन शामिल हैं।
बता दें की शिशु मुद्रा लोन के तहत 50000 तक का लोन मिलता हैं। वहीं किशोर मुद्रा लोन के तहत 50000 से लेकर 500000 तक का लोन मुहैया कराया जाता। जबकि तरुण मुद्रा लोन के अंतर्गत 500000 से 1000000 रुपया तक का लोन मिलता हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट : https://www.mudra.org.in/
0 comments:
Post a Comment