पटना एयरपोर्ट का नया लुक, 80 लाख पैसेंजर्स की होगी क्षमता

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार पटना एयरपोर्ट को बड़े स्तर पर विकसित कर रही हैं। इस एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा हैं। आने वाले समय में यह एयरपोर्ट 80 लाख पैसेंजर्स की क्षमता वाला होगा।

खबर के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा हैं। यह काम पूरा हो जानें के बाद इस एयरपोर्ट पर सालाना पैसेंजर हैंडलिंग क्षमता 80 लाख हो जाएगी। वहीं वर्तमान समय के इसकी पैसेंजर क्षमता 25 लाख है। 

बता दें की जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पटना को आधुनिक और खूबसूरत बनाने के लिए काम तेजी के साथ किया जा रहा हैं। बहुत जल्द ये देश के बेहतर एयरपोर्ट में से एक हो जायेगा। हर साल इसकी रैकिंग में भी सुधार देखने को मिल रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल ने पटना एयरपोर्ट को देश के टॉप-7 एयरपोर्ट में  स्थान दिया हैं। जबकि एक सर्वे में पटना एयरपोर्ट को दुनिया के टॉप-200 एयरपोर्ट में शामिल किया है। यह सर्वे यात्रियों की मिलने वाली सुविधाओं पर आधारित है।

0 comments:

Post a Comment