खबर के अनुसार प्रमाणपत्र में गड़बड़ी मिलने के कारण विभाग ने 172 चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के नियोजन पर रोक लगा दी हैं। आज मिलने वाले नियुक्ति पत्र में इन अभ्यर्थियों को इससे दूर रखा गया हैं। इसको लेकर निर्देश जारी किये गए हैं।
बता दें की नालंदा जिले में शिक्षक नियोजन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चक्र के अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र वितरण किया जाना है। लेकिन बड़ी संख्या में फर्जी प्रमाणपत्र मिलने से हड़कंप मच गया हैं तथा विभाग सभी के प्रमाण पत्रों की सही-सही जांच कर रहा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नालंदा में शिक्षक के पद पर चयनित 150 अभ्यर्थियों का मैट्रिक, इंटर, स्नातक, ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के साथ BTET/CTET प्रमाणपत्र के सत्यापन के दौरान उसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आई हैं। इसके बाद इनके नियोजन पर रोक लगाने का फैसला किया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment