खबर के अनुसार इस दौरान पीएम मोदी मुखिया के साथ साथ प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित लाभुकों से भी बातचीत करेंगे। साथ ही साथ केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में मुखिया से जानकारी लेंगे।
बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद करने की सूचना मिलते ही नालंदा, दरभंगा, किशनगंज, वैशाली जिले के पंचायतों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं। मुखिया के साथ साथ पंचयित के लोग भी बहुत खुस और उत्साहित नजर आ रहे हैं।
नालंदा, दरभंगा, किशनगंज, वैशाली जिले के मुखिया PM से करेंगे सीधा संवाद?
नालंदा के बेन प्रखंड के अकौना पंचायत के मुखिया अभय सिंह प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करेंगे।
दरभंगा जिले के रानीगंज पंचायत के मुखिया राजकुमार प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करेंगे।
किशनगंज जिले के दीघालबंक पंचायत की मुखिया पूनम देवी प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करेंगे।
वैशाली जिले के मिरजानगर पंचायत की मुखिया रिमझिम देवी प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करेंगे।
पुरणतंद पंचायत की मुखिया गायत्री देवी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद करेंगे।
0 comments:
Post a Comment