खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 की आंसर की कल जारी की जाएंगी। आपको बता दें की यूपीटीईटी के प्रश्नों पर तकरीबन तीन हजार आपत्तियां मिली हैं। इन आपत्तियों का निराकरण करके कल आंसर की जारी होगी। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जायेगा।
बता दें की उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के प्राथमिक स्तर की परीक्षा के 54 प्रश्नों पर आयोग को आपत्तियां मिली हैं। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के 44 प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इन आपत्तियों का निराकरण करने का काम किया जा रहा हैं। वहीं 25 फरवरी को यूपीटीईटी का रिजल्ट भी जारी किया जायेगा।
ऐसे देखें आधिकारिक वेबसाइट : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 का रिजल्ट वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी होगा। आप इस वेबसाइट पर जा कर रिजल्ट देख सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment