पटना, भागलपुर, बक्सर, सीवान समेत 18 जिलों के लोग भूमि सर्वे फॉर्म करें डाउनलोड

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, भागलपुर, बक्सर, सीवान समेत 18 जिलों में जमीन सर्वे होने वाला हैं। अगर आपको जमीन सर्वे का फॉर्म चाहिए तो आप इसे ऑनलाइन के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं।

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने इन 18 जिलों के 100 अंचलों में जमीन सर्वे का फॉर्म भेज दिया हैं। आप इसे सर्वे शिविर से भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आप बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी सर्वे फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

आपको बता दें की आप वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in/Manual पर जा कर उद्घोषणा का प्रपत्र, रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र, स्व-घोषणा के विरूद्ध निर्गत किये जाने वाले सत्यापन प्रमाण पत्र हेतु प्रपत्र, वंशावली, वंशावली के आधार पर प्रत्येक उत्तराधिकारी का दखल आदि फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें सर्वे फॉर्म डाउनलोड : आप वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in/Manual को गूगल में सर्च करें। इसके बाद आपको सर्वे से संबंधित जो भी फॉर्म चाहिए वो आपके सामने दिखाई देगा उसे आसानी से साथ डाउनलोड करें। आपसे किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

इन 18 जिलों में जमीन सर्वे : पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, कैमूर, बक्सर, वैशाली, रोहतास, भोजपुर, सारण, दरभंगा, औरंगाबाद, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, समस्तीपुर और नवादा। 

0 comments:

Post a Comment