खबर के अनुसार सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए ये जानकारी दी हैं की किन आईपीएस अधिकारियों को तबादला किया गया हैं तथा किन आईपीएस अधिकारियों को कौन सी चीजों का अतरिक्त प्रभार दिया गया हैं ताकि इसकी जानकारी सभी को मिल सके।
बिहार में 7 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट?
आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन को पुलिस उपमहानिरीक्षक रेल बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईपीएस अधिकारी विजय प्रसाद को बीएमपी दस्ता में समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
एसपी राकेश कुमार को बोधगया स्थित बीएमपी-3 और बीएमपी-17 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईपीएस अधिकारी राशिद जमां को कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्याण पटना के पद पर तैनात रमन कुमार चौधरी को बीएमपी-5 पटना में समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईपीएस अधिकारी गणेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात किया गया है और इन्हे पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं।
आईपीएस अधिकारी सुशील कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई पटना के पद पर तैनात किया गया है। बोधगया स्थित बीएमपी-17 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment