लखनऊ, मेरठ, आगरा समेत सभी जिलों में फ्री मिलेगा ई-ड्राविंग लाइसेंस

न्यूज डेस्क: लखनऊ, मेरठ, आगरा समेत सभी जिलों के लोग फ्री में ई-ड्राविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने  ई-ड्राविंग लाइसेंस को मान्यता देते हुए उसे DigiLocker मोबाइल एप पर अपडेट कर दिया हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में रहने वाले लोग अपने मोबाइल फोन में DigiLocker एप को डाउनलोड करके उसमे ई-ड्राविंग लाइसेंस को सेव कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल भी सभी जगहों पर मान्य होगा।

अगर आप घर से निकलने के दौरान अपना ड्राइविंग लाइसेंस घर में भूल जाते हैं तो आप ट्रैफिक पुलिस को  DigiLocker एप से अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिखा सकते हैं। आपको ट्रैफिक पुलिस नहीं रोकेगा और आपका चलान भी नहीं कटेगा।

लखनऊ, मेरठ, आगरा समेत सभी जिलों में फ्री मिलेगा ई-ड्राविंग लाइसेंस?

1 .ड्राइविंग लाइसेंस और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए आप  DigiLocker एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। 

2 .अपने फोन नंबर और आधार कार्ड का इस्तेमाल करके डिजिलॉकर पर साइन अप करें।

3 .फिर साइन इन करने के बाद, Get Issued Documents बटन पर क्लिक करें।

4 .अब, सर्च बार में "ड्राइविंग लाइसेंस" बटन देखें।

5 .अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर एंटर करें और Get Document पर क्लिक करें। 

6 .डिजिलॉकर अब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से आपका ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करेगा।

7 .इसे आप सेव कर लें। जब भी ट्रैफिक पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस मांगे तो इसे दिखा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment