पटना, नालंदा, भागलपुर, जमुई समेत कई जिलों में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: बिहार में एकबार फिर से मौसम करवट लेने वाला हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, नालंदा, भागलपुर, जमुई समेत कई जिलों में एकबार फिर से बारिश हो सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा पूर्वानुमान लगाया गया हैं। 

खबर के अनुसार गुरुवार को दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगडिय़ा के कुछ स्थानों पर भी बारिश होने की सम्भावना हैं।

आपको बता दें की 26 फरवरी 2022 को बिहार के उत्तर पूर्व एवं दक्षिण पूर्व भाग के कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने के भी आसार हैं। इससे तापमान में एकवार फिर गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को रात के समय ठंड महसूस होगी। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में तीन दिनों के बाद पछुआ रुककर पूर्वी हवा चलेगी। इसके प्रभाव से राज्य के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश होगी तो वहीं कुछ जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment