पटना, नालंदा, बक्सर समेत सभी जिलों में शिक्षक अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, नालंदा, बक्सर समेत सभी जिलों में शिक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 23 फरवरी से नियुक्ति पत्र मिलेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 

खबर के अनुसार मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक एवं बिहार नगर प्रारंभिक शिक्षक नियोजन 2019-20 के नियोजन इकाइयों द्वारा 23 फरवरी को नियुक्ति पत्र देने को लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।

बता दें की सचिव के हस्ताक्षर से भेजे गए नियुक्ति पत्र के साथ अभ्यर्थियों को विद्यालय में योगदान के लिए 30 दिनों का समय निर्धारित है। यानि की नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को तुरंत विद्यालय में योगदान देना होगा। 

योगदान के दौरान संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक नियुक्ति पत्र को स्वीकार करेंगे। आपको बता दें की विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से मेडिकल से संबंधित प्रमाण पत्र लाने को कहा हैं। वहीं योगदान के समय अविवाहित अभ्यर्थी को दहेज नहीं लेने का शपथ पत्र भरना होगा।

0 comments:

Post a Comment