खबर के अनुसार यूपी सरकार ने लोगों की समस्या को दूर करने के लिए जमीन नक्शा को ऑनलाइन कर दिया हैं। लोग अपने गांव के जमीन नक्शे को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बस उनके पास मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट होनी चाहिए।
आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, गोरखपुर में घर बैठे देखें जमीन का नक्शा, ये है तरीका
1 .उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में जमीन का नक्शा डाउनलोड करने के लिए आप भू नक्शा उत्तर प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
2 .आप डाइरेक्ट वेबसाइट http://upbhunaksha.gov.in/bhunaksha/09/index.html को अपने मोबाइल या लैपटॉप के गूगल में जा कर सर्च करें।
3 .इसके बाद आप सही-सही जिला, तहसील एवं गांव चुने।
4 .इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये हुए गांव का भू नक्शा स्क्रीन पर आ जायेगा।
5 .अब आप यहाँ अपना खाता / खसरा नंबर सर्च कीजिये और अपने जमीन की डिटेल्स देखिये।
6 .आप अपने गांव के इस जमीन नक्शे को डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। यह नक्शा फ्री में उपलब्ध हैं।
0 comments:
Post a Comment