लगातार 7वां मैच हारी चुकी मुंबई इंडियंस की टीम पर प्ले ऑफ से बाहर होने का खतरा मडरा रहा हैं। खेल जानकार बताते हैं की अगर मुंबई आने वाले दिनों में एक भी मैच हारा तो वो प्ले ऑफ से बाहर हो जायेगा। इसकी सम्भावना नजर आ रही हैं।
वहीं अगर बात कल के मैच की करें तो एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पुराना रूप दिखाते हुए नाबाद 28 रन ठोककर चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल मुकाबले में तीन विकेट से जीत दिला दी। धोनी ने 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।
आपको बता दें की पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। लेकिन चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाकर मैच को जीत लिया। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे।
इस तरह से धोनी ने जिताया मैच।
जयदेव उनादकट की पहली पर ड्वेन प्रिटोरियस पगबाधा आउट हो गए।
दूसरी गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने एक रन लिया।
तीसरी गेंद पर धोनी ने सीधे छक्का मार दिया।
अब तीन गेंदों पर 10 रन चाहिए। चौथी गेंद पर धोनी ने चौका मार दिया।
पांचवीं गेंद पर धोनी ने दो रन लिए।
धोनी ने आखिरी गेंद पर विजयी चौका मारकर मैच समाप्त कर दिया।
.png)
0 comments:
Post a Comment