बिहार में खोले जाएंगे नए कृषि कॉलेज, कृषि मंत्री ने दी जानकारी

न्यूज डेस्क: बिहार में कृषि की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में नए कृषि कॉलेज खोलने की तैयारी की जा रही हैं। इसकी जानकर खुद बिहार के नए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने दी हैं।

उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए संभावनाएं को तलाशने को कहा हैं। दरअसल बिहार में किसानों की संख्या करोड़ो में हैं। कृषि के उत्पादन में वृद्धि हो, इसके लिए बिहार सरकार के द्वारा नए कृषि कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

आपको बता दें की 2021-22 के बजट में सरकार ने स्कूली पाठ्क्रम में कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रविधान किया था। अब जरूरत के हिसाब से कृषि के क्षेत्र में नए महाविद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही हैं ताकि राज्य के युवाओं को आधुनिक कृषि के बारे में जानकारी मिल सके।

बिहार में मौजूद हैं ये कृषि कॉलेज। 

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के अधीन सबौर, भागलपुर में एक कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय स्थित हैं।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के अधीन भागलपुर, सहरसा, पूर्णिया डुमराव, नालंदा, किशनगंज में कृषि कॉलेज स्थित हैं।

राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीन पंडित दीन दयाल उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय मोतिहारी स्थित हैं।

0 comments:

Post a Comment