बांका, मोतिहारी समेत 11 स्थान पर होगी बिहार पुलिस की ट्रेनिंग

न्यूज डेस्क: बिहार पुलिस के 8248 नवनियुक्त सिपाहियों की ट्रेनिंग शुरू होने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बांका, मोतिहारी समेत बिहार में 11 स्थानों पर इन सिपाहियों की ट्रेनिंग होगी। इसको लेकर मुख्यालय स्तर पर सभी जरूरत पूरे करने के निर्देश दिये गए हैं।

खबर के अनुसार 8248 नवनियुक्त सिपाहियों की ट्रेनिंग 15 दिसंबर से राज्य के विभिन्न स्थानों पर होगी। इसके लिए मुख्यालय के द्वारा एएसआई, दारोगा और इंस्पेक्टर रैंक के 177 अनुदेशकों को चयनित किया गया हैं, जो इन सिपाहियों को ट्रेनिंग देंगें। 

डीजी ट्रेनिंग आलोक राज ने जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रेनिंग के पहले सप्ताह में प्रशिक्षुओं को वर्दी, मेस समेत कई तरह की जरूरत पूरी की जायेगी। उसके बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से तय समयनुसार शुरू किया जायेगा। 

इन स्थानों पर होगी ट्रेनिंग : मुख्यालय द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की सात वाहिनियों के मुख्यालय में इन नवनियुक्त सिपाहियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही साथ सिपाही प्रशिक्षण केन्द्र नाथनगर, डुमरांव, एमपीटीसी, मोतिहारी जिला पुलिस केन्द्र और बांका जिला पुलिस केन्द्र पर भी इनकी ट्रेनिंग होगी।

0 comments:

Post a Comment