एक रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से लेकर नवंबर माह तक पटना में करीब 7983 करोड़ का निवेश जमीन और फ्लैट की खरीद में किया गया हैं। बिहार सरकार को सिर्फ पटना से आठ महीने के अंदर करीब 798 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई हैं।
आपको बता दें की पटना के दानापुर, बिहटा, फुलवारीशरीफ, संपतचक, फतुहा में लोग सबसे ज्यादा जमीन की खरीदारी कर रहे हैं। इससे इन इलाकों में जमीन का रेट भी आसमान छूने लगा हैं। जमीन की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही हैं।
आठ माह के अंदर पटना सदर में 3610 रजिस्ट्री हुई हैं। जबकि विक्रम में 2640, दानापुर में 2317, फुलवारी में 2277, मसौढ़ी में 2087, बाढ़ में 1773 और पटना सिटी में 1233 रजिस्ट्री हुई हैं। वहीं बिहटा निबंधन कार्यालय में 1568 रजिस्ट्री हुई हैं। जबकि फतुहा में 1263 और संपतचक में 640 रजिस्ट्री हुई है।

0 comments:
Post a Comment