भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन प्रोजेक्ट का निर्माण जल्द, डीपीआर तैयार

न्यूज डेस्क: बिहार के भागलपुर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन प्रोजेक्ट का निर्माण जल्द शुरू किया जायेगा। इसको लेकर डीपीआर तैयार कर लिया गया हैं। साथ ही साथ डीपीआर को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नयी दिल्ली भेजा गया हैं। 

खबर के अनुसार सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नयी दिल्ली से डीपीआर की स्वीकृति मिलने के बाद इस फोरलेन प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। बता दें की इसको लेकर मंत्रालय के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।

भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन प्रोजेक्ट पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। भागलपुर से भेलजोर (हंसडीहा) तक बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा। 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नयी दिल्ली से मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनायी जायेगी। इस फोरलेन प्रोजेक्ट के निर्माण होने से कई जिलों के लोगों को फायदा होगा और उनका आवागवन सुगम हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment