दुनिया की 5 शक्तिशाली मिसाइलें, जो ला देगी प्रलय!

नई दिल्ली: दुनिया में अमेरिका, रूस और चीन के पास कुछ ऐसी मिसाइलें मौजूद हैं जो पूरी धरती पर प्रलय ला सकती हैं। ये मिसाइलें इतनी ताकतवर हैं की इसे किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम से रोका नहीं जा सकता हैं। इसे परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया हैं।

दुनिया की 5 शक्तिशाली मिसाइलें, जो ला देगी प्रलय?

1 .आरएस-28 सरमत मिसाइल: रूस की आरएस-28 सरमत मिसाइल दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल हैं। यह मिसाइल अपने साथ 15 न्यूक्लियर वॉरहेड लेकर जा सकती है। इसकी रेंज 18000 किलोमीटर है। इसे कोई भी एयर डिफेंस सिस्टम रोक नहीं सकता हैं। 

2 .ट्राइडेंट डी5 मिसाइल : अमेरिका की ट्राइडेंट डी5 दुनिया की दूसरी सबसे शक्तिशाली मिसाइल हैं जो धरती के किसी भी कोने में प्रलय ला सकती हैं। इसे यूजीएम-133 ट्राइडेंट II मिसाइल (सबमरीन लॉन्च) के नाम से भी जाना जाता है। इसकी रेंज 12500 किलोमीटर है।

3 .आरटी-2पीएम टोपोल मिसाइल: रूस की RT-2PM Topol दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली मिसाइल है। यह रोड-मोबाइल और साइलो बेस्ड परमाणु मिसाइल है। इसकी रेंज 11000 किलोमीटर है, जो धरती पर कही भी हमला कर सकती हैं। 

4 .एलजीएम-30जी मिनटमैन III: अमेरिका की एलजीएम-30जी मिनटमैन III दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर मिसाइल है। इसे जमीन के अंदर बने साइलो से लॉन्च किया जाता है। इसकी मिसाइल की ऑपरेशनल रेंज 10000 किलोमीटर है।

5 .डीएफ-41 मिसाइल: चीन की डोंगफेंग-41 दुनिया की पांचवी सबसे ताकतवर मिसाइल है। यह मिसाइल इतनी बड़ी है कि इसे से 16×16 कॉन्फ़िगरेशन वाली Taian HTF5980 गाड़ी पर फिट किया गया है। इसकी ऑपरेशनल रेंज 12000 से 13000 किलोमीटर है।

0 comments:

Post a Comment